बुरहानपुर के बसाड़ फाटे पर यातायात विभाग ने की चालानी कार्यवाही | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के बसाड़ फाटे पर यातायात विभाग ने की चालानी कार्यवाही | New India Times

यातायात विभाग बुरहानपुर के प्रभारी अधिकारी द्वारा यातायात को सुव्यवस्थित करने, नागरिकों को जागृत करने के लिए आए दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक करवाई जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश और यातायात थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ठाकुर बुरहानपुर के मार्गदर्शन में संपन्न की जाती है। इसी क्रम में यातायात विभाग प्रभारी द्वारा अपनी रूटिन कार्यवाही के तहत इंदौर इच्छापुर बसाड़ फाटे पर कार्यवाही संपन्न की गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए टीम के अधिकारी ने बताया कि इस कार्यवाही में बिना सीट बेल्ट के चलने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में विभागीय टीम में शामिल में एएस आई शिवनारायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक नारायण पाटिल,आरक्षक पवन,  शेलू शर्मा ने महत्ती भूमिका निभाई। टीम ने नागरिकों को यातायात के नियम पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version