भैया दूज के अवसर पर जिला कारागार में बहनों की उमड़ी भीड़ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भैया दूज के अवसर पर जिला कारागार में बहनों की उमड़ी भीड़ | New India Times

भाई बहन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार भैया दूज पर जिला कारागार में सुबह से ही बहनों का आना शुरू हो गया, जेल अधीक्षक मिजाजी ने त्यौहार को देखते हुए, पहले से ही तैयारियां मुकम्मल कर ली थी।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश एसo से अतिरिक्त पुलिसबल प्राप्त किया गया है साथ ही साथ कारागार के सुरक्षा कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

जिसमें पुरुष एवं महिला सुरक्षा कर्मी शामिल है प्रातः 7 बजे से ही मुलाकात प्रारंभ कर दी गई है और जैसे-जैसे बहनें कारागार के मुख्य द्वार पर आती रही, वैसे, वैसे उनकी मुलाकात बिना इंतजार कराए कराई जा रही है।

ताकि दूर दराज से आने वाली बहनें जेल पर ज्यादा देर तक उन्हें रुकना ना पड़े और वह जल्दी से जल्दी मुलाकात करके अपने घर समय से वापस जा सकें तथा कारागार पर भी अत्यधिक भीड़ न इकट्ठी हो पाए और कम संख्या में बहनों को उनके भाइयों से मिलवाने के लिए इसलिए भी व्यवस्था की गई है ताकि वह अंदर भी अपने भाइयों से सहूलियत के साथ मिल सके और कोई व्यवधान न उत्पन्न हो सभी बहनों के लिए कारागार के अंदर अलग-अलग डेस्क बनाई गई है।

जिससे कि उन्हें अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े और उनकी सुविधा अनुसार मुलाकात हो सके पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version