हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मझवा विधानसभा उपचुनाव हेतु आज जनपद मिर्जापुर के मझवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आँही में आयोजित जन चौपाल में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल एस, राष्ट्रीय लोकदल, निषाद पाटीॅ, और सुहेलदेव भारतीय समाज पाटीॅ के संयुक्त प्रत्याशी पूर्व विधायक मझवां श्रीमती सूचिस्मिता मौर्य जी के लिए मझवां विधानसभा में जनसंपर्क कर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने देवतुल्य जनता जनार्दन से एनडीए की प्रत्याशी पक्ष में चुनाव चिन्ह कमल का फूल पर वोट करने की अपील की गई। साथ में रोहनिया मा० विधायक डॉ सुनील सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिला अध्यक्ष वाराणसी डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु सिंह पटेल उर्फ दीपू पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश पटेल सहित मिर्जापुर तथा वाराणसी जनपद के जिला विधानसभा सेक्टर जोन तथा बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गणों की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरजा शंकर सिंह व जोन अध्यक्ष अपना दल एस सुखराज पटेल द्वारा किया गया।
