मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना कांट पुलिस और सर्विलांस सेल टीम ने चोरी की घटना का किया खुलासा। थाना कांट क्षेत्र के ग्राम सुमित कुमार के घर 9 अगस्त की रात में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए अलमारी में रखे एक लाख साठ हजार रुपए, एक मोबाइल चोरी कर के हुए फरार।
थाना कांट प्रभारी के नेतृत्व में उ0 नि0 कुलदीप कुमार, प्रशिक्षु उo निo रामू आदि ने पुलिस टीम के साथ 3 नवंबर को विकास 24 वर्ष, पंकज 19 वर्ष निवासी ग्राम जमौर को पॉलिटेक्निक कॉलेज वाले रास्ते से किया गिरफ्तार, चोरी किए गए रुपए में 90 हजार, चोरी किया मोबाइल बरामद कर भेजा जेल।
