राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के बैनर तले राजधानी में जुटेंगे देश भर से पत्रकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के बैनर तले राजधानी में जुटेंगे देश भर से पत्रकार | New India Times

पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के छठे स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आगामी 16 नवंबर की स्थानीय 9 मसाला रेस्टोरेंट एमपी नगर में संगोष्ठी ओर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मिलित होंगे। प्रदेश के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारिता, मीडिया, साहित्य के क्षेत्र में  योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।

संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सचिव शहाब मलिक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कार्यक्रम आयोजक तथा संगठन के राष्ट्रीय सचिव महफूज खान के संयोजन में “वर्तमान संदर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर पत्रकार संगोष्ठि एवं पत्रकार सम्मान समारोह दिनांक 16 नवंबर 2024, सायं 04 बजे से 08 बजे, 09 मसाला रेस्टोरेन्ट महाराणा प्रताप नगर डी बी मॉल के पीछे भोपाल मध्य प्रदेश संपन्न होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article