मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्ति नगर हरपुर निवासी स्व शेष मणि सिंह के भाई निलमणि सिंह ने अपने भतिजी श्रिष्टि सिंह उर्फ बुलबुल को कुदाल से मार कर सिर की हड्डी तोड़ दिया था जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी उसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था लेकिन गुरुवार की रात करीब दो बजे किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में मां की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्ति नगर हरपुर निवासी स्व शेष मणि सिंह की 16 वर्षीय पुत्री श्रिष्टि सिंह उर्फ बुलबुल बुधवार को घर पर पढ़ रही थी कि उसी बीच नशेड़ी बड़े पिता निलमणि सिंह कुदाल लेकर पहुंचा और भतिजी श्रिष्टि सिंह उर्फ बुलबुल के सिर पर तेज़ प्रह्लार करके सिर का हड्डी तोड़ दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पा कर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजवाया जहां वह जीवन मौत से जूझ रही थी कि गुरुवार को रात करीब दो बजे मौत हो गई है।
जिस पर मृतक किशोरी श्रिष्टि सिंह उर्फ बुलबुल की मां अनुराधा सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी निलमणि सिंह,व निलमणि सिंह की मां विद्या सिंह व बढ़या भुईधरपुर निवासी ओमकार सिंह के विरुद्ध धारा 352,103(1)109,54,बीएन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए। मुख्य आरोपी निलमणि सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
