फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में बाघ ने एक और मासूम की जान ले ली है। बाघ के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली बहराइच जानकारी के मुताबिक कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच में बाघ ने एक और मासूम को अपना निवाला बना लिया है, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। सुजौली रेंज क्षेत्र के ग्राम तेलियन पुरवा निवासी इनायत पुत्र रऊफ़ उम्र लगभग 12 वर्ष को बाघ ने लगभग शाम 7:00 बजे अपना निवाला बना लिया है।
