खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो बच्चो : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; मुख्यमंत्री से मिले बेसहारा बच्चे  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो बच्चो : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; मुख्यमंत्री से मिले बेसहारा बच्चे  | New India Timesमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज उनके निवास पर अनाथालयों में रह रहे बेसहारा बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गरम कपड़े भेंट किये। आत्मीय वातावरण में बच्चों ने मुख्यमंत्री का तालियां बजाकर स्वागत किया। बच्चों के स्वागत से भाव-विभोर हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारा और खूब सारी बातें की।​खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो बच्चो : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; मुख्यमंत्री से मिले बेसहारा बच्चे  | New India Timesमुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पढ़ने-लिखने का मौका मत गंवाओ। खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो। उन्होंने बच्चों से कहा कि डॉक्टर, वकील, इंजीनियर अफसर जो चाहे बन सकते हैं, यदि मन में ठान लें। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से ही आगे बढ़ते हैं और पढ़ने से ही ऊँचा पद पाते हैं। सुखी बनते हैं।​
खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो बच्चो : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; मुख्यमंत्री से मिले बेसहारा बच्चे  | New India Timesउल्लेखनीय है कि एक प्रमुख हिन्दी अखबार द्वारा बेसहारा बच्चों की पढ़ाई की देखरेख, स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी ली गई है। हर साल बेसहारा बच्चों को समाज के विशिष्ट व्यक्तियों से मिलाया जाता है और उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है।

By nit

Exit mobile version