सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
भोपाल के शकीर अली खान हॉस्पिटल में खुले में इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। महिलाओं के विरोध के बावजूद भी नर्से अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक खान शकील अली हॉस्पिटल में महिलाओं को ओपन एरिया में इंजेक्शन लगाए जाते हैं और जब महिलाएं इसका विरोध करती हैं तो वहां की नर्सो के द्वारा उन्हें धमकाया जाता है।
इस मामले को लेकर जब NIT संवाददाता ने हॉस्पिटल अधीक्षक से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि इसकी व्यवस्था कल सुबह तक ठीक करवा दी जाएगी लेकिन 24 दिनों के बाद भी अधीक्षक महोदय ने इस पर कोई तवज्जो नहीं दी है और आज भी महिलाओं के साथ वही व्यवहार जारी है।
