ग्वालियर एवं गुजरात की तर्ज पर्व बनेगा गौ-अभ्यारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ग्वालियर एवं गुजरात की तर्ज पर्व बनेगा गौ-अभ्यारण | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला गौसदन सिमरा वीरान में गौ-अभ्यारण बनाने के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमरा वीरान में गौ-अभ्यारणग बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने भूमि एकत्रित करने के लिए उप जिलाधिकारी पुवायां को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गौ-अभ्यारणग बनाने से पहले टीम बनाकर ग्वालियर एवं गुजरात में बने गौ-अभ्यारण का भ्रमण कर प्लान तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार गोवंश संरक्षित करने की क्षमता का अभ्यारण बनाया जाए। गौ-अभ्यारणग चार, पानी, छाया सहित आदि समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। गोबर की खाद बनाने एवं बिक्री आदि की भी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि नेचुरल गौ-अभ्यारण बनकर तैयार किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version