मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामाजिक संस्था रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा छोटा बोरगाँव स्थित सहारा बाल गृह में रहने वाले बच्चों के साथ रविवार को दीपावली मनाई। क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी ने बताया कि जिस प्रकार दीपावली पर हम अपने घर के बच्चों को उनकी पसंद के कपड़े, जूते, मिठाई आदि दिलवाते हैं, उसी प्रकार क्लब सदस्यों ने सहारा बाल गृह के बच्चों को बाज़ार ले जाकर उन्हें उनकी पसंद की ख़रीददारी करवाई।
क्लब सचिव जे पी लखोटिया एवं विवेक मर्चेंट के साथ सहारा बाल गृह के बच्चों ने इस प्रोजेक्ट के तहत अपनी पसंद से बाज़ार जाकर शर्ट, जीन्स, जूते, अंडरगरमेंट्स, मोजे आदि ख़रीदे। बच्चो को मिठाई कुंदन स्वीट्स के शम्मी देवड़ा द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम आडवानी ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले पाँच वर्षों से निरंतर यह प्रोजेक्ट करता आ रहा है और हर वर्ष सहारा बाल गृह के बच्चे दिवाली के इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार करते है।
इस कार्यक्रम में दीपक सलूजा, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रशांत श्रॉफ़, राजेंद्र सलूजा, अशोक सीएल अग्रवाल, डॉ नदीम सैयद, मंसूर सेवक, प्रवीण चापोरकर, विवेक जैन, अंकित गाड़िया, राजीव सोनी, डॉ योगिनी खत्री, जगदीश गुप्ता, संदीप साकलकर, मनोहर सिंह किरार, अमर पोहानी, प्रिंस सेठिया, राजीव सोनी, श्रीकृष्ण मुँधड़ा, विशाल पटेल, नरेंद्र पवार, शेखर बोहरा, जीनिश बरोले, कमलचंद महाजन, गेंदालाल प्रजापति आदि रोटरी सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।
