दीपोत्सव के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बनाई सतरंगी रंगोली | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दीपोत्सव के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बनाई सतरंगी रंगोली | New India Times

दीपोत्सव के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुआई में गायक कलाकार मित्र समूह ने मनमोहक रंगोली बनाई। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एवं कमाण्ड सेंटर परिसर में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रंगोली बनाने की शुरूआत की और शहरवासियों को मिलजुलकर और आपसी भाईचारे के साथ रोशनी का पर्व मनाने का संदेश दिया।

दीपोत्सव के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बनाई सतरंगी रंगोली | New India Times

भारतीय संस्कृति में पवित्र त्यौहारों एवं शुभ कार्यों के अवसर पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से रची-बसी है। इसी भावना के अनुरूप गायक कलाकार मित्र समूह ने विशाल एवं मनमोहक रंगोली बनाई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रंगोली में भाग लेकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रंगोली के सृजन में गायक कलाकार मित्र समूह के सदस्यगण अनुराधा घोड़के, डॉ. नीतू प्रसाद, हर्षदा गोखले, हर्षिका दुबे, अर्चना चौधरी, इंद्राणी दोहरे, डॉ. अर्चना दुबे, अमित गवाल्हेरकर, मोहिनी माहुलिकर का योगदान रहा। कार्यक्रम की परिकल्पना श्री सुरेश घोड़के की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version