लड़की ने प्रपोज स्वीकार नहीं किया तो युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लड़की ने प्रपोज स्वीकार नहीं किया तो युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी युवक द्वारा लड़की को प्रपोज किया था जिस पर लड़की ने प्रपोज को स्वीकार नहीं किया। आरोपी द्वारा जब घर में सब सो रहे थे और पीड़िता अपनी पढ़ाई कर रही थी उसी समय आरोपी बिना पूछे घर में घुसा और मुंह दबाकर पीड़िता से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी द्वारा गालियां दी हाथ मौके थप्पड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के नाक से खून भी इस दौरान निकला। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 385/24 पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धारा में मामले को दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की विवेचना जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version