प्रधान द्वारा पराली जलाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रधान द्वारा पराली जलाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपालों में आ रही समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों के निरीक्षण आदि के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में ग्राम कटेली के प्रधान द्वारा पराली जलाने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की वीडियो क्लिप बनाकर डीएम शाहजहांपुर यूट्यूब पर अपलोड कराएं। जिलाधिकारी ने चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में संबंध विभाग से एक दूसरे के बारे में अवगत करवाया।

ग्राम चौपाल में आंगनबाड़ी केंद्र न खुलने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए जल्द ही उपाय निकले अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठने वाले खाद्यान्न को उप जिलाधिकारी निरीक्षण करें। गांव में अधिक लोग बीमार होने पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तथा पशुओं के बीमार होने पर मुख्य पशु अधिकारी को अवगत कराएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी जिम्मेदारी से ग्राम चौपाल का आयोजन करें बाद में यदि कोई शिकायत आती है तो संबंधित नोडल अधिकारी से पूछा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारी मौजूदरहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version