जिला अधिकारी के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जिला अधिकारी के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस सम्पन्न | New India Times

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में थाना कठेला समयमाता में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं, उनका मौके पर जाकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।

जिलाधिकारी की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जो भी प्रकरण प्रस्तुत हुए हैं, जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि आज और कल सभी हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणों को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। अधिकतम प्रकरणों को निस्तारण कराकर ही लौटें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाए। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध हल्का लेखपाल मुकदमा दर्ज कराएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य, प्रभारी निरीक्षक कठेला समय माता व अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version