बीएम शर्मा बने ग्वालियर संभाग आयुक्त | New India Times

संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​बीएम शर्मा बने ग्वालियर संभाग आयुक्त | New India Timesग्वालियर संभाग के बी.एम. शर्मा नये संभागायुक्त होंगे। वह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे संभागायुक्त श्री शिवनारायण रूपला जी का स्थान लेंगे।

वर्तमान में श्री बी.एम. शर्मा शहडोल के संभागायुक्त हैं। श्री बी एम शर्मा जी इससे पहले ग्वालियर के एडीएम और निगम आयुक्त भी रह चुके हैं। 
कमिश्नर जबलपुर संभाग गुलशन बामरा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक शहडोल संभाग के संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा संभागायुक्त श्री शिव नारायण रूपला को आज विदाई में कलेक्टर राहुल जैन और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फूल देकर उनके कार्य को सराहा।

By nit

Exit mobile version