पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय तिरला में निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती आरती पटेल एवं उप सरपंच कृष्णकांत पाटीदार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, अतिथियों का स्वागत प्रेम सिंह रावत श्रीमती सुनीता दुबे श्रीमती विजिया रावत ओंकार पटेल द्वारा किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को शासन की निशुल्क योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को मेहनत से पढ़ाई कर अपने ग्राम व विद्यालय का नाम रोशन करने को कहा गया। सरपंच महोदया द्वारा संस्था में प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कार देने की घोषणा की। अंत में आभार संस्था की शिक्षिका श्रीमती शशि पाल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका मनोरमा मालवीय द्वारा किया गया।
