पैसा नहीं देने पर दुकान वापस लेगा नगर निगम, मकान टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों को भी नोटिस जारी | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पैसा नहीं देने पर दुकान वापस लेगा नगर निगम, मकान टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों को भी नोटिस जारी | New India Times

नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा विगत दिनों आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में निकाय के बकायदारों पर सख्ती से नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के पालन में राजस्व की दुकान शाखा द्वारा लगभग 1.5 करोड़ के बकायदारों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए। बकाया राशि जमा न करने पर दुकानदारों के दुकान आवंटन निरस्त किए जाने की कार्यवाही आयुक्त द्वारा की जायेगी।

इस कार्यवाही में इमलीखेड़ा स्थित काम्प्लेक्स के 9, जेल बगीचा स्थित कॉम्प्लेक्स के 2 एवं नया बैल बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स 1 कुल 12 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही संपत्ति कर के सभी वार्ड के 350 से अधिक बकायदारों को डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। इन बकायदारों को 15 दिन का समय दिया गया था जिसकी मियाद भी पूरी होने वाली है।

बकायदारों को डिमांड नोटिस देने के बाद संपत्ति कर नहीं जमा करने पर भवन स्वामियों की चल संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही भी निगमायुक्त के आदेश पर प्रारंभ की गई है जबकि जलकर के बकायदारों पर आयुक्त के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article