पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, 4 नवम्बर को निकालेगी विशाल मोटर साइकिल रैली | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, 4 नवम्बर को निकालेगी विशाल मोटर साइकिल रैली | New India Times

सिंचाई विभाग डाक बंगला चौधरी चरणसिंह सभागार में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आगामी 4 नवम्बर 2024 को चम्पा देवी पार्क गोरखपुर से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटर साइकिल रैली एवं पदयात्रा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा सभी संगठन ने एक मत से यह निर्णय लिया है कि हम अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी समाज को एकजुट कर उक्त रैली को सफल बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे एवं साथ ही साथ दिनांक 17  नवम्बर 2024 को जंतर मंतर दिल्ली में जाने का भी निर्णय लिया गया है इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु राज्य कर्मचारी एवं केन्द्रीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने बैठक में भाग लिया।

मिनिस्ट्रीयल एशियोशन सिंचाई विभाग जनपद अध्यक्ष अजित यादव  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोरखपुर जिला अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा मंडल प्रभारी रमेश कुमार भारती, केन्द्रीय महामंत्री आल इंडिया रेलवे एसियोशन एससी-एसटी गोरखपुर चन्द्रशेखर, जन्मेजय पांडेय संयुक्त मोर्चा सह मंडल प्रभारी, प्रबुद्ध चंद संयुक्त मोर्चा संयोजक, राजेश कुमार अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एशियोशन सिंचाई विभाग, ग्यासुद्दीन उपाध्यक्ष, बेचू प्रसाद उपाध्यक्ष, पंचायती राज विभाग जिला कोषाध्यक्ष राममिलन  पासवान, जिला मीडिया प्रभारी गोरखपुर राजकुमार, हरि गोविंद, धर्मेंद्र मिश्रा, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article