अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुये रेल प्रशासन ने स्टेशनों एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। आरपीएफ द्वारा मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है, साथ ही रेल प्रशासन ने अपील की है कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक समाग्री लेकर यात्रा न करें एवं कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो ऑनड्यूटी कर्मचारियों को सूचित करें।

आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं:-
सुरक्षा गश्त: आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सीसीटीवी निगरानी: स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनेटरिंग करते हुये संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है।
चेकिंग: रेल सुरक्षा बल द्वारा डॉग स्कवॉड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
अपील: रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से आग्रह करता है कि अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए पटाखे व ज्वलनशील पदार्थ ट्रेनों में न लाये, अगर वे किसी भी यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं के साथ यात्रा करते देखते हैं तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा रेलवे हेल्प लाइन नम्बर 139 पर सूचित करें।
आरपीएफ की यह सख्त सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

