मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी समय से पूर्ण कर अच्छे ढंग से आयोजन कराया जाए। जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, भाषण, चित्रकला, साइंस मेले सहित विभिन्न विधाओं में जनपद के युवा प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय समिति की उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य सचिव सह जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी माई भारत नेहरू युवा केन्द्र मयंक भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहित कार्यालय के अन्य स्टॉफगण, जी एफ कॉलेज से डॉक्टर रईस सहित अन्य कॉलेज के अध्यापक मौजूद रहे।
