जिलाधिकारी ने किया राजकीय छात्रावास का निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने किया राजकीय छात्रावास का निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज राजकीय हाई स्कूल की अनुपयोगी भूमि पर पाठ्येतर गतिविधियां कराने की दृष्टिगत राजकीय इण्टर कालेज के पुराने जर्जर छात्रावास का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुराने जर्जर छात्रावास को ध्वस्तीकरण कराकर उसके स्थान पर डिजीटल लाइब्रेरी कम स्टडी सेन्टर का निर्माण कराया जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान राजकीय छात्रावास भवन, परिसर एवं कमरों की स्थिति आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से भी वार्ता कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

छात्रावास के कमरों की रंगाई पुताई एवं तखत सहित आदि व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने छात्रावास भवन की मरम्मत एवं रंगाई पुताई, तखत साहित आदि व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास आने जाने वाले रास्ते को भी सही कराया जाए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रेवेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article