ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे विधायक | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे विधायक | New India Times

दमुआ के वार्ड नंबर 15 मिगलानी कंपलेक्स में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का शुभारंभ विधायक सुनील उईके के उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के सभी विंग्स के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुनील उईके ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े नेता आकर कोयला खदानें  खुलवाने सहित बड़े-बड़े वादे किए दमुआ को तहसील और विकासखंड बनाने इसके अलावा कई रोजगार धंधे खुलवाने की बात कही गई। छिंदवाड़ा जिले की जनता भोली भाली है। इनके लोक लुभावन वादे पर भाजपा का सांसद  बना दिया लेकिन इसका  जिले वासियों को कोई फ़ायदा नजर नहीं आ रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे विधायक | New India Times

छिंदवाड़ा जिला कमलनाथ जी के नाम से पहचान जाता रहा है। इसलिए सरकार किसी की भी रहे कमलनाथ जी छिंदवाड़ा जिले का विकास कराने मैं अग्रणी रहे। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस जनों का हौसला अफजाई कर संगठित रहकर काम करने की बात कही। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीटू गांधी ने किया।

इस आयोजन के बाद रैली निकाल कर दमुआ थाने में नायब तहसीलदार राजीव नेमा को ज्ञापन के माध्यम से नई खदानें खुलवाने रह रहे कामगारों के हित में बात कही गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ज्ञापन मैं अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बात कही गई। इस अवसर पर सभी पर्यवेक्षक, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी कांग्रेस के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता व महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article