भोपाल के वीआईपी रोड पर रखे गमले में पेशाब करने वाले युवक को कोहेफिजा पुलिस कर रही है तलाश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241021-WA0083.mp4
New India Times

राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर रखे गमले में पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। कोहेफिजा थाना पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले का कहना है कि घटना के वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 एएल 8896 है। पुलिस फिलहाल इस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब की है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version