अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

तहसील थाना प्रभारी आधिकारी अभिषेक पाटील ने विधानसभा चुनाव शान्ति भरे माहौल में संपन्न कराने के लिए कमर कसी है। धुलिया तहसील थाना क्षेत्र के तीन कुख्यात बदमाशों को तड़ीपार कराया है।
वर्ष 2023-2024 में धुले तालुका पुलिस थाने के अभिलेखों के अनुसार 1. विशाल दिलीप पाटील, फागणे, 2. तुषार विठ्ठल बोडरे, 3. रोहन सखाराम थोरात अंबोडे इन तीनों अपराधियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत अनेक अपराध दर्ज किए गए हैं। इन्होंने आम जनता के मन में भय और दहशत का माहौल बना दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में इन तीनों अपराधियों के विरुद्ध पुलिस निरीक्षक अभिषेक पाटील ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत धुले जिले, नंदुरबार, जळगाव और नाशिक जिलों से निष्कासन का प्रस्ताव तैयार किया है। उप-विभागीय दंडाधिकारी के आदेश पर 1) विशाल दिलीप पाटील को धुळे, नंदुरबार, जळगाव और नाशिक जिलों से 02 वर्ष की अवधि के लिए 2) तुषार विठ्ठल को नंदुरबार, जळगाव और नाशिक जिलों से 02 वर्ष की अवधि के लिए 3) रोहन सखाराम थोरात को धुळे जिले से 06 महीने की अवधि के लिए निर्वासित किया है।

