हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

आज 18 अक्टूबर 2024 को जनपद मिर्ज़ापुर में तैनात ट्रैकर मादा श्वान- माया (लेब्राडोर ब्रीड) की मृत्यु हो गई। इसका जन्म दिनांक 13.01.2016 को हुआ था जिसकी ट्रेनिंग टेकनपुर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई थी। वर्ष 2017 से 2019 तक जनपद मिर्ज़ापुर, सोनभद्र व भदोही में कार्य किया था तथा वर्ष 2019 से अब तक जनपद मिर्ज़ापुर व सोनभद्र में कार्य कर रहा था।

मादा श्वान माया (जासूस कुत्ता) का दिनांक 10.09.2024 से स्वास्थ खराब होने के कारण इलाज हेतु बीएचयू बरकछा पशु चिकित्सालय मिर्ज़ापुर से कराया जा रहा था जहां इलाज के दौरान आज दिनांक 18.10.2024 को मादा श्वान माया का दुःखद निधन हो गया। मादा श्वान माया की दुःखद निधन पर पुलिस लाइन मिर्ज़ापुर में पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर “अभिनन्दन” सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
