दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
प्रतापगढ़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के मामले में वारंट के बावजूद भी आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न होने से जिले के अधिवक्ताओ में जमकर रोष है। आक्रोशित वकीलों ने आज दीवानी न्यायालय के गेट पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
यह मामला नगर कोतवाली इलाके का है, जहां 21 मई 2014 में दीवानी न्यायालय में बाइक खड़े करने को लेकर हुए मामूली विवाद में तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, सब इंसेक्टर अजित शुक्ला समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने वकीलों पर लाठी चार्ज करते हुए निहत्थे अधिकताओं को जमकर पीटा था, जिसमें कई अधिवक्ताओं को गम्भीर चोटें आई थीं। अधिकताओं की तरफ से एडवोकेट इंद्राकर मिश्र ने वाद दायर करते हुए एएसपी समेत जिले के कई पुलिस कर्मियों को आरोपी भी बनाया था जिसमें न्यायालय ने वारंट जारी करते हुए 82 की कार्यवाही भी कर दिया लेकिन मामला पुलिस कर्मियों के खिलाफ होने की वजह से किसी भी पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी नही हो सकी, जिससे जिले के अधिकताओं में आक्रोश है। आक्रोशित वकीलों ने आज पुलिस प्रशशांन के खिलाफ पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिकताओं की मांग है कि जिले में तैनात आरोपी पुलिस कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये।
