पराली जलाने वालों पर लगाया जाएगा जुर्माना, सीज की जाएगी कंबाइन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पराली जलाने वालों पर लगाया जाएगा जुर्माना, सीज की जाएगी कंबाइन | New India Times

जनपद में पराली जलने की अब तक 28 घटनाओं को सेटेलाइट के माध्यम से सूचित किया गया है। पराली जलाने वाले कृषकों पर शासन द्वारा जुर्माना लगाकर वसूली की कार्यवाही की जाने के साथ कम्बाइनों की सीज किया गया है।

कृषकों को जागरूक किए जाने के लिए बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप कृषि निदेशक एवं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया गया है।

प्रचार-प्रसार वाहन द्वारा गांव गांव जाकर कृषकों को पराली न जलाये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने के साथ पराली को खेत में ही कम्पोस्ट खाद के रूप में प्रयोग किये जाने एवं पराली को बेल्ड कर सी.बी.जी. प्लान्ट व अन्य उद्योगों को उपलब्ध कराकर आय अर्जन किये जाने के लिए  भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जनपद में पराली जलाये जाने की कोई भी घटना घटित न हो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्रों को वितरित किये जाने के लिए  टोकन प्रक्रिया भी दिनांक 23 अक्टूबर 2024 तक चल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version