राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सवर्ण आर्मी का धरना एवं प्रदर्शन कल | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241016-WA0080.mp4
New India Times

गोरखपुर मंडल में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं तानाशाही रवैया के विरोध में सवर्ण आर्मी के  तत्वधान में एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन 17 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से गांधी प्रतिमा टाउन हॉल गोलघर गोरखपुर में आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात धर दुबे ने बताया कि आम जनता राजस्व विभाग के भ्रष्ट क्रियाकलाप एवं तानाशाही रवैया  से पीड़ित एवं परेशान हो रही हैं और विभाग के बड़े अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के भ्रष्ट क्रियाकलाप एवं तानाशाही रवैया पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं जिससे पूरे गोरखपुर मंडल में राजस्व के विवादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा।

आम जनता अपने जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान है। भू माफिया नंबर की जमीन के साथ-साथ सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा धड़ल्ले से करते जा रहे हैं और शासन एवं प्रशासन उदासीन बना हुआ है राजस्व विभाग से पीड़ित जनता एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी कमिश्नर, शासन  प्रशासन, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल आदि पर प्रार्थना पत्र देते देते एवं अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गई है लेकिन उसकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा। श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में इस प्रकार की घटनाएं होना अत्यंत चिंता जनक है। उन्होंने राजस्व विभाग से पीड़ित गोरखपुर मंडल के सभी आम जनमानस से धरना स्थल पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version