संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए बास्केटबॉल टीम का हुआ चयन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए बास्केटबॉल टीम का हुआ चयन | New India Times

जिला बास्केटबॉल संघ छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन टूर्नामेंट में विभिन्न ब्लॉक परासिया, छिंदवाड़ा, सौसर, मोहखेड़ के बालक एवं बालिकाओं की टीम ने हिस्सा लिया। आयोजन में विशेष अतिथि रामाराव नागले (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर) छिंदवाड़ा, जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष  संतोष साहू, सचिव अंकित सोलंकी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।

चयन टूर्नामेंट का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर मोखलगाय, मुकुल तिवाड़ी, अशोक साहू, नीरज शर्मा, राजेन्द्र झंझोट, वरुण धारपुरे, वैभव शर्मा, चंचलेश देहरिया, विनय खरे, खेल शिक्षक संजय शर्मा, सौरभ पोकर, शुभम यादव एवम अन्य की उपस्थिती में किया गया। निर्णायक के रूप में पीयूष शर्मा, प्रशांत बावरकर उपस्थित रहे। आयोजन में संभाग स्तरीय टीम का चयन किया गया जो 16 अक्टूबर से जबलपुर में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version