कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज़  हमीदिया हॉस्पिटल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया काम बन्द, मरीजों को हो रही है भारी परेशानी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241015-WA0100.mp4
New India Times

कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज़  हमीदिया हॉस्पिटल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज सुबह से धरने पर बैठ गए हैं। जिस से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की गई लेकिन कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि चार महीने से सैलरी नहीं आई है, हमें घर चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस के चलते आज मजबूरन हड़ताल करना पड़ा। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में कंपनी के अलावा शासन स्तर पर भी बातचीत की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द ये मामला खत्म हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version