मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राधा कृष्ण गरबा मंडल रास्तीपुरा ने श्री सरकार धाम आबापुरी में आयोजित गरबा मंडल प्रतियोगिता में, जहां सौ 100 गरबा मंडलों की टीम बीच कंपटीशन हुआ था, जिसमें प्रथम पुरस्कार बुरहानपुर के राधा कृष्ण गरबा मंडल को मिला। इस में 11 लाख रुपए की राशि का चेक गरबा मंडल की टीम को दिया गया। इस अवसर पर गरबा मंडल टीम के अर्जुन ठाकुर, कृष्णा महाजन, प्रवीण महाजन, पवन वाघ, अंजली दुबे, ज्ञानेश्वर कृतिका, मेगा महाजन आदि उपस्थित थे। गरबा कंपटीशन से बुरहानपुर वापस लौटने पर रास्तीपुरा में संपूर्ण गरबा मंडल की टीम और उसके मेंबरों का जोरदार स्वागत किया गया। यह बुरहानपुर के लिए बहुत गौरव की बात है कि मध्य प्रदेश की 100 टीमों में से एक बुरहानपुर की टीम को राधा कृष्ण गरबा मंडल को प्रथम पुरस्कार 11 लाख रुपए की राशि का चेक दिया गया।
