अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के छात्र छात्रों ने सोमवार को इटवा तहसील प्रांगण में पहुंच कर उपजिला अधिकारी से पूर्व में सील किए गए विद्यालय को दोबारा संचालित करने की मांग की। जानकारी के अनुसार श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के छात्र छात्रों ने इटवा तहसील प्रांगण में पहुंच कर उपजिला अधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य से पूर्व में सील किए गए विद्यालय को दोबारा खोले जाने की मांग किया। छात्रों का कहना था कि विद्यालय बंद होने से हम सभी छात्रों की पढ़ाई बाधित है। ज्ञात हो कि बच्चों की बकाया फीस वसूलने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिला अधिकारी ने इसकी जांच कराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय को सील कर दिया गया था। जब से विद्यालय बंद है। सोमवार को बच्चों नेे इसे दोबारा खोलने की मांग किया।
इस सम्बंध में उपजिला अधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों को समझाया गया है कि बच्चे प्राइवेट या सरकारी जिस स्कूल में चाहें अपने सुविधा अनुसार प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए सात आठ विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की गयी है। सभी सहयोग के लिए तैयार हैं। बच्चों का सत्र बेकार नहीं होगा। बच्चों को प्रवेश शुल्क और बीते माह का शिक्षा शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
