मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने साइबर ठगों के गिरहों का किया खुलासा, 10 सदस्य गिरफ्तार। एसपी राजेश एसo ने एसपी सिटी संजय कुमार एवं सीओ सिटी सौभ्या पाण्डे के नेतत्व में थाना चौक कोतवाली पुलिस, सर्विस लांस सेल व साइबर सेल टीम को लगाया। पुलिस टीम ने देश के 14 राज्यों से साइबर ठगों द्वारा की गई ठगी का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार। चंदन मिश्रा, मोहन सक्सेना, समीर गुप्ता, अभिषेक यादव, अनुभव गौतम, केशव केवट, जावेद हसन, अर्जुन, करण राजपूत, मोनू रस्तोगी गिरफ्तार। 32 पास बुक मिली जिस में 1 करोड़ 55 लाख निकले गए, 16 डेबिट कार्ड, दस चेक बुक बरामद।
संजय कुमार एसपी सिटी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य व पश्चिम बंगाल के लोगों ने शाहजहांपुर में अपने एजेंट बना रखे थे। ये एजेंट भोले वाले लोगों को दो हजार से चार हजार का लालच देकर बैंक अकाउंट खुल कर फिर उनकी पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते थे इकट्ठा करके बिहार और बंगाल भेज दिया करते थे। देश के 14 राज्यों में ठगी की गई उसका पैसा शाहजहांपुर के बैंक खातों में आया और बिहार और बंगाल में पैसा निकाला गया। अब तक 1 करोड़ 55 लख रुपए की ठगी का खुलासा किया जा चुका है
एसपी सिटी ने बताया कि 200 फर्जी बैंक अकाउंट मिले हैं जो ठगी करने के लिए खुलवाए गए थे, 32 अकाउंट के ट्रांजैक्शन की डिटेल आ गई है जिसमें एक करोड़ 55 लख रुपए का ट्रांजैक्शन की डिटेल है। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है अभी और गिरफ्तारी की जाएगी जैसे-जैसे बैंक डिटेल आएगी, हम लोग काम करते रहेंगे। एसपी राजेश एसo ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
