फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

उत्कृष्ट गरबों के साथ भारत की धार्मिक आस्थाओं को शीर्ष पर रखने के लिए प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुट तालाब के नवरात्रि महोत्सव में नवमी का दिन भी ऐतिहासिक रहा। आस्थाओं के रतजगे की बीच झिलमिलाती उजास की रोशनियों को रेखांकित करता मध्यप्रदेश का चर्चित आयोजन स्थल फुटतलाब गरबा महोत्सव नवमी पर तेजस्वी होता दिखाई दिया।

फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

हजारों लोगों का आयोजन और आयोजक सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन महंत मुकेश दास महाराज जैकी जैन के प्रति अगाध प्रेम और स्नेह दिखाई दिया। फुटतालाब में इतनी भीड़ पहुँची की प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य गरबा पंडाल तक जगह नही बची। व्यवस्था बढाने के बावजूद कई श्रद्धालु मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुँच पाए।

फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

जगमग रोशनी के बीच रंग बिरंगे परिधानों में गरबा करते इंदौर बड़ौदा अहमदाबाद के कलाकारों के साथ स्थानीय ग्रामीण गरबा मंडल हजारों दीयों की तरह चमकते दिखाई दिए। नवमी के दिन माँ की महाआरती हजारों दीपकों के साथ की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्तिलाल भूरिया जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबर जसवंत भाबर ने मंदिर पहुँचकर दर्शन किये उनका स्वागत भगोरियाँ संस्कृति के साथ कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में किया।

फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्री जैन और परिवार ने यज्ञ की पूर्णाहुति कर क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की। रात 3 बजे के बाद तक गरबा खेलने पहुंचे आम लोगों और कलाकारों का उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों लोगों ने मंदिर के दर्शन कर गरबा खेलकर माँ की आराधना की। प्रथम पूज्य श्रीगणेश की प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ हुए गरबो में गोविंदा आला रे आला पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे और मां के साथ भोलेनाथ के भजनों से जुड़े गरबों पर खेलने के लिए पंडाल उत्साहित दिखाई दिया।

फुट तालाब मुख्य गरबा पंडाल तक नहीं पहुंच पाए कई लोग, अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े अपार भीड़ उमड़ी | New India Times

फुटतालाब आयोजन को देखने पहुंची मातृशक्ति ने भी श्री पप्पू भैया जैन और परिवार के आग्रह पर गरबा खेला। इस अवसर पर स्थानीय लोग भी गुजरात के पारंपरिक परिधानों में गरबा खेलने पहुंचे जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version