मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील अंर्तगत ग्राम देवड़ार खुर्द के ग्रामीणों की मानें तो करीब एक दर्जन लोग पागल सियार के हमले से हो चुके हैं घायल। पागल सियार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत। पागल सियार की धर पकड़ के लिए उदासीन बने बैठे हैं वन विभाग के ज़िम्मेदार। नागरिक प्रशासन के स्थानीय अधिकारी भी साधे बैठे हैं चुप्पी।
