रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन झाबुआ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से शस्त्र पूजन किया गया।

शस्त्र पूजा कर हर्ष फायर किया गया
इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकी में शस्त्र पूजा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को सुख, शांति समृद्धि एवं मंगल कामना के साथ ही दशहरा का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।शस्त्र पूजा के दौरान एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, डीएसपी कमलेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय, यातायात थाना प्रभारी निरी. जयराज सोलंकी, थाना प्रभारी कालीदेवी निरी. दिनेश शर्मा, एमटीओं एवं रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
