त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर निराश्रित पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया। गोवंशों से हो रही दुर्घटना और दुर्घटनाओं में आए दिन निराश्रित गोवंश मृत हो रहे हैं घायल हो रहे हैं इनको बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 के मैनेजर टेक्निकल अनुपम करेले और आईआरबी ललितपुर टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में 5000 गोवंशों को पूरे हाईवे पर उनके गले में रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाया जाना है जिससे हाईवे पर उनकी दृश्यता बनी रहे ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
आज मालथोन तीतर पानी और चितौरा तीनों टोल प्लाजा के कर्मचारी गश्ती दल के कर्मचारी सब कलेक्टिवली यह अभियान चला रहे हैं और आने वाले 10 दिन तक निरंतर यह अभियान चलाया जायेगा। घटना नियंत्रण महाप्रबंधक श्री डीएन तिवारी जी द्वारा बताया गया कि नेशनल हाईवे के किनारे लगे हुए गांव के पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है जो कि एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनते हैं क्योंकि रात्रि काल में लाइट एवं प्रकाश की कमी के कारण वाहन चालकों को यह पशु नजर नहीं आते और इससे कई बार बड़ी दुर्घटना हो जाती है इन दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु हाईवे पर विचरण करने वाले पशुओं को हाईवे गश्ती दल की टीमों और घटना प्रबंधन अधिकारी कर्मचारियों द्वारा निरंतर 10 दिन तक रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाए जाएंगे जिससे वाहन चालकों को यह पशु दूर से ही और कम रोशनी में भी दिखाई देंगे।
जिससे बड़ी घटनाओं को होने से रोका जा सकेगा साथ ही श्री तिवारी जी द्वारा पशुपालकों से अपील की गई कि अपने पशुओं को खुले में ना छोड़े उन्हें हाइवे की सीमा से बाहर किसी बंद स्थान पर या बड़े इत्यादि में संरक्षण के साथ ही छोड़ जाए। रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनने की गतिविधि के दौरान प्रमुख तौर से श्री अनुज सिंह सीजीएम,श्री श्याम सावन डीजीएम,श्री डीएन तिवारी घटना नियंत्रण महाप्रबंधक, श्री राम कुमार साहू सीआरओ ,श्री धर्मेंद्र साहू सीआरओ, श्री शिवम पाण्डेय इंसीडेंट इंचार्ज,श्री सुशील पौराणिक सीआरओ सहित पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी कर्मचारी और टोल प्लाजा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
