मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत पीपीगंज के बहुचर्चित सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने बस्ती संभाग में सूर्यांश ट्रांसपोर्ट द्वारा किए गए राशन घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मिलकर शिकायत किए थे। शिकायत के बाद माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज ने जांच करा कर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को उन्होंने दिया था जिसके फलस्वरूप बस्ती संभागीय अधिकारी ने सूर्यांश ट्रांसपोर्ट को 5 वर्षों के लिए काली सूची में डाल दिया है।
बता दें की सूर्यांश ट्रांसपोर्ट जो नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा के भतीजे रवि विश्वकर्मा का फर्म है जिसमें इनका ट्रांसपोर्टर का कार्य जनपद गोरखपुर बस्ती आजमगढ़ महाराजगंज अयोध्या इत्यादि स्थानों पर मेसर्स सूर्यांश ट्रांसपोर्ट द्वारा हाट कूक योजना के अंतर्गत किया जाता था। जिसमें रवि विश्वकर्मा एवं अंजू विश्वकर्मा पाटनर है जिनका वार्ड नंबर 17 काली मंदिर प्रकरण में शिव शक्ति एसोसिएट फर्म का भ्रष्टाचार साबित हुआ था एवं शासन द्वारा कार्यवाही होना है।
सूर्यांश ट्रांसपोर्ट को 5 जून 2024 को ही काली सूची (ब्लैक लिस्टेड) की कार्यवाही की जा चुकी थी एवं जवाब देने का पत्र दिनांक 12 जून 2024 को जारी कराया गया था। जिसमें संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा इस आशय का नोटिस भी दिया गया था कि एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब दिया जाए लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई थीं। कार्यवाही न करने की दशा में नगर पंचायत पीपीगंज के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी ने उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री से जनता दरबार में मिलकर शिकायत किए थे जिसके फलस्वरूप तत्काल मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश जी को आदेश दिए की उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच उपरांत उक्त फर्म पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद बस्ती संभाग में हड़कंप मच गया एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक बस्ती दिनेश चंद्र मिश्र ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सूर्यांश ट्रांसपोर्ट को 5 वर्षों के लिए काली सूची में डाल दिया गया। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने बताया कि जब तक उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी रहेंगे तब तक कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा और वह उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं कर पाएगा चाहे वह कोई भी हो। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने बताया कि नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा बहुत सारे विभागों में भ्रष्टाचार किया गया है जिसका खुलासा भी बहुत जल्द होने वाला है और उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 वर्षों में अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा कैसे अरबपति बन गए यह भी एक जांच का विषय है जिसका जांच होना अभी बाकी है।
सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने यह आरोप लगाया की सूर्यांश ट्रांसपोर्ट के मालिक रवि विश्वकर्मा एक निजी विद्यालय में चपरासी के रूप में कार्य करते थे तो वह कैसे 15 वर्षों में इतने बड़े फर्म के मालिक बने जबकि उनके नाम से मात्र 37 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। इसका भी अभी जांच होना बाकी है। इसी प्रकार कई विभागों में नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच की भी कार्यवाही हो रही है। नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के भतीजे रवि विश्वकर्मा द्वारा बच्चों का राशन मिड डे मील योजना का राशन इन्होंने बेच दिया था। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति गरीब बच्चों का निवाला छीन ले और उनके राशन को बेच दे वह व्यक्ति किसी भी स्तर तक गिर सकता है।
