आईसर अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसा, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आईसर अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसा, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझीर थाना प्रभारी राजेंद्र पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि  ग्राम भाजीपानी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होके आयशर रोड किनारे पेड़ में जा घुसा जो ड्राइवर डालचंद वाडिया निवासी अंधियारी मूंगवानी की मौके पर मौत हो गई और कंडक्टर सत्येंद्र मार्सकोले निवासी अंधियारी  मंगवानी को गंभीर चोट लगी है जो माहुलझीर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक और घायल को डायल 100 से तामिया अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना माहुलझीर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की बहुत समस्या है जो हर बार एसिडेंट के इवेंट पर उपस्थित नहीं हो पाती कई बार पत्राचार करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाना माहुलझीर क्षेत्र में 108 की उपलब्धता नहीं करवाई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version