मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर छह अब्दुल हमीद नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित टीचर कालोनी निवासी रिटायर्ड टीचर प्रह्लाद वर्मा के घर बीती रात बुधवार को चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लगभग आठ लाख रुपए का जेवरात व एक लाख अस्सी हज़ार रुपए नगदी समेत कुल लगभग बारह लाख रुपए की भीषण चोरी चोरों ने किया है। इस मामले में पिड़ित प्रह्लाद गुप्ता ने पीपीगंज पुलिस को दी हैं लेकिन अभी तक पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

पीपीगंज नगर पंचायत के टीचर कालोनी निवासी रिटायर्ड टीचर प्रह्लाद गुप्ता बुधवार को शाम करीब छह बजे घर के सारे कमरे बद कर गोरखपुर शहर के हडहवा फाटक के पास अपने लड़के के पास चलें गये जब गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे गृहस्वामी पीपीगंज अपने मकान पर पहुंचे तों देखें कि बाहर से चैनल का ताला बंद हैं। जब चैनल खोल कर अंदर मकान में गये तों देखें की दुसरे मंजिल व प्रथम मंजिल के सभी कमरों का ताला टूटा है। जैसे घर के अंदर घुसे तो देखें की आलमारी और सभी बॉक्स टूटा है।

जिसमें रखा सोने का 4 सेट बाली, मंगलसूत्र 3 पीस, अंगूठी 10 पीस, टप्स 4 पीस पाजेब 1 टीका 1, नथुनी 1, बिंदिया 1 गला का चैन 2 चांदी 1/2 किलो, तथा एक लाख अस्सी हज़ार रुपए नगदी आलमारी में रखा था जिसको चोरों ने चुरा कर फरार हो गये हैं। इस मामले में पीड़ित प्रह्लाद वर्मा ने बताया कि मैं बापू इंटर कालेज का रिटायर्ड शिक्षक हैं।मेरा एक बेटा बाहर रहता है। और एक शिक्षक हैं जो गोरखपुर रहता है। मैं यहां रहता हूं। कभी कभार मैं गोरखपुर बेटे के पास चला जाता हूं। बुधवार को शाम मैं गोरखपुर चला गया तों चोरों ने हमारे बहुओं तथा मेरे स्व पत्नी के जेवरात तथा नगदी चुरा कर चोरी को अंजाम दिया है।
इस मामले में हम पीपीगंज पुलिस को तहरीर दे दिया है। इसी क्रम में बुधवार की रात पीपीगंज नगर के वार्ड नंबर सोलह निवासी विजय कुमार ने अपने दरवाजे पर मैक्सिको आटो रिक्शा खड़ा कर रात में सो गए सुबह उठे तों देखें कि आटो दरवाजे पर खड़ी नहीं है। जिसको लेकर पिडित विजय कुमार ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस तहरीर लेकर आटों चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।
