मेघनगर फुट तालाब गरबा पंडाल में पहुंचे पुलिस कप्तान, बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित, सुरेश चन्द्र जैन ने की एसपी के अभिनव अभियानों की प्रशंसा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुट तालाब गरबा पंडाल में पहुंचे पुलिस कप्तान, बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित, सुरेश चन्द्र जैन ने की एसपी के अभिनव अभियानों की प्रशंसा | New India Times

मेघनगर फुट तालाब धार्मिक शाम जिले के एसपी और उनकी पूरी टीम की उपस्थिति में शिक्षा और आत्मनिर्भरता को समर्पित दिखाई दी। जिले के एसपी श्री पदम विलोचन शुक्ल ने आयोजन की सराहना करते हुए जहां गरबा पांडाल में ग्रामीण अंचलों से आई बालिकाओं के साथ गुजराती गरबा किया वहीं उनका शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित भी किया।

मेघनगर फुट तालाब गरबा पंडाल में पहुंचे पुलिस कप्तान, बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित, सुरेश चन्द्र जैन ने की एसपी के अभिनव अभियानों की प्रशंसा | New India Times

इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने जिले के एसपी श्री पदम विरोचन शुक्ला के अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के एसपी जिले में कम आते हैं जो बालिका शिक्षा और लोगों की आत्मनिर्भरता के साथ गाँव-गाँव जाकर लोगों में जागरूकता की अलख जगा रहे हैं कार्यक्रम में उनके साथ जिले के एडिशनल एसपी और मेघनगर थाना प्रभारी भी विशेष रूप पूरी टीम के साथ उपस्थित थे।

मेघनगर फुट तालाब गरबा पंडाल में पहुंचे पुलिस कप्तान, बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित, सुरेश चन्द्र जैन ने की एसपी के अभिनव अभियानों की प्रशंसा | New India Times

क्षेत्रीय गरबा कलाकारों ने भगोरिया नृत्य और टीमली डाँस की गरबा के माध्यम से प्रस्तुति दी जिसको देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुँचे। पंडाल जहां खचाखच भर गया कई लोगों को बैठने के लिए भी स्थान नहीं मिल पाया। आयोजन में विशेष रूप से एसपी श्रीपद्म विलोचन शुक्ल एडिशनल एसपी पुलिस के बडे अधिकारी मेघनगर थाना प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, जिला महामंत्री गोरव खंडेलवाल समाजसेवी उधोगपति अनिल दुबे डाँ किशोर नायक भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत मेघनगर जप अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया सेंट अर्नाल्ड स्कूल का स्टाफ भी पहुँचा।

आकर्षण विद्युत सज्जा के बीज बैठने की सुगम व्यवस्थाओं और गरबा कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी यहां पहुँच रहे लोगों को लुभा रही है। लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं आयोजन के सातवें दिन 15000 से अधिक लोगों ने एक साथ गरबा पांडाल में इस धार्मिक आयोजन में अपनी आस्था में उपस्थिति दे। बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी मुख्य मंच के पास की गई वही मंच भी पूरी तरह से भरा हुआ नजर आया।

उल्लेखनीय है कि 15 वर्षों से चल रहा यह आयोजन जन-जन का प्रिय आयोजन बन गया है वही धार्मिक संस्कृतियों के प्रति लोगों में इस आयोजन के होने से लगाव भी बढता हुआ दिखाई दे रहा है। श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन मंदिर के महंत श्री मुकेश दास महाराज और जैकी जैन ने ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र जिले और प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों से भी आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article