श्रीकांत पुरोहित, देवास (मप्र), NIT; 
कन्नौद देवास इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर बहीरावद नाके के सामने थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरो ने धावा बोल दिया, चोर जब एटीएम से रुपए निकालने में कामयाब नहीं हुए तो एटीएम मशीन ही उखाड कर अपने साथ गए।
अब सवाल यह उठता है कि जब थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोर एटीएम मशीन ले उड़ते हैं तो बाकी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या होगी? ऐसे वारदात नगर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस महकमे पर सवालिया निशान लगाते हैं कि आखिर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया और पुलिस क्या कर रही थी?
