मुकेश कुमार रावत, गोरखपुर (मप्र), NIT:

गोरखपुर जनपद के थाना चौरीचौरा क्षेत्र के फुटहवाइनार स्थित अनमोल होटल पर बुधवार को घण्टों हंगामा होता रहा। सूचना के बावजूद किसी सक्षम अधिकारी के न पहुंचने से स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के संरक्षण में होटल के अंदर अनैतिक कार्य हो रहा है। हंगामा बढ़ने के बाद पर मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने होटल से नौ जोड़ों को पकड़कर थाने ले गयी। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दिया कि उसकी पत्नी होटल अनमोल के अंदर किसी अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद है। सूचना पर जब तक डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक होटल के सामने सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय उच्चाधिकारियों को दिया लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अनुराग सिंह से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि होटल अनमोल का जांच पड़ताल किया गया, होटल मालिक से होटल से संबंधित कागजात मांगा गया जो दे नहीं सका। मौके से पकड़े गए लोगों को उनके परिजनों को हिदायत देते हुए सुपुर्द किया गया।

