थाना ऐशबाग क्षेत्र में घर के बाहर परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को डायल-100 जवानों ने सुल्तानिया अस्पताल पहुंचाया | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना ऐशबाग क्षेत्र में घर के बाहर परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को डायल-100 जवानों ने सुल्तानिया अस्पताल पहुंचाया | New India Times

भोपाल कमिश्नरेट के थाना ऐशबाग क्षेत्र के बाग उमराव दूल्हा में घर के बाहर परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 09-10-2024 को प्रातः 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ऐशबाग थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नरेंद्र परिहार एवं पायलेट नवीन श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुँचकर नवजात बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवान तत्काल नवजात बच्ची को एफ़ आर व्ही वाहन से इन्दिरा गांधी शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत डायल-112/100 जवानों द्वारा नवजात बच्ची को सुल्तानिया अस्पताल पहुँचाया गया। डायल-100 जवानों की तत्परता से नवजात बच्ची को समय पर उपचार मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article