नवरात्रि के पर्व पर जॉइंटस सहेली ग्रुप ने गरीब बस्तियों में जाकर बालिकाओं की पूजा अर्चना की | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवरात्रि के पर्व पर जॉइंटस सहेली ग्रुप ने गरीब बस्तियों में जाकर बालिकाओं की पूजा अर्चना की | New India Times

नवरात्रि पर्व का अपना एक अलग महत्व है। नवरात्रि के पावन पर्व पर जॉइंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा गरीब कच्ची मजदूर वर्ग की बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियां में जाकर वहां की छोटी-छोटी कन्याओं का हल्दी कुंकु आरती करके उनका तिलक किया गया और उन्हें फल फ्रूट, बिंदी, नेल पॉलिश, मेहंदी, रुमाल, चूड़ियां, कंगन, गले में पहनने की माला, बच्चों को बिस्किट आदि वितरण के साथ सभी कन्याओं का पूजन भी किया गया और उन कुमारी कन्याओं, जो छोटी-छोटी बालिका है उन्हें चरण स्पर्श किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सुरेखा  पाटिल सदस्य गण एवं बस्तियों के सारे बच्चे उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version