मेघनगर फुट तालाब नवरात्रि महोत्सव में छोटा पड़ रहा पंडाल, हजारों लोगों की उपस्थिति में आस्थाओं का लगा रहा कुंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुट तालाब नवरात्रि महोत्सव में छोटा पड़ रहा पंडाल, हजारों लोगों की उपस्थिति में आस्थाओं का लगा रहा कुंभ | New India Times

धार्मिक धाम फुट तालाब मेघनगर में एक साथ गरबों पर थिरकते हजारों कदम, चारों ओर श्रद्धालुओं का हुजूम, भारत की धार्मिक संस्कृति को एक-रंग ओर रंग बिरंगे परिधान, भव्य व्यवस्थाओं के बावजूद भी छोटा पड़ता आयोजन स्थल और पुरे पांडाल में खचाखच भीड यह दृश्य इन दिनों प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फुटतालाब में देखने को मिल रहा है।

मेघनगर फुट तालाब नवरात्रि महोत्सव में छोटा पड़ रहा पंडाल, हजारों लोगों की उपस्थिति में आस्थाओं का लगा रहा कुंभ | New India Times

श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने बताया कि माँ के दर्शनों के लिए दूर-दूर से माँ के भक्त फुटतलाब पहुंच रहे हैं। माँ की महाआरती और उसके बाद माँ की स्तुति में किए जा रहे हैं गरबो को खेलने और देखने के लिए भी भीड़ जिले के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों से यहाँ पहुँच रही हैं।

फुटतालाब आयोजन के पाँचवें दिन मुख्य सड़क पूरी तरह वाहनों की लंबी कतारों से सजी दिखाई दी। लोग गरबा पंडाल तक ही नहीं पहुंच पाए। समाजसेवी सुरेश जैन और रिंकू जैन ने बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की लेकिन इतनी भीड़ पहुंची की पंडाल छोटा पड़ गया।

आयोजन को देखने के लिए गुजरात राजस्थान और प्रदेश के कई जिलों से पहुँच लोग। गरबों को लेकर आम लोगो मे भी भरपूर उत्साह दिखाई दिया। मेघनगर थांदला के साथ ग्रामीण अंचलों से पहुँचे श्रद्धालुओं ने भी गरबा कर आयोजन को विशेष आस्था का केंद्र बना दिया।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक गरबो को खेलते लोग माँ की भक्ति में डूबे दिखाई दिए वहीं आयोजन को श्रेष्ठ संयोजन और धार्मिक ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए श्री जैन और परिवार का विनम्र आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version