त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी तहसील में नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले पृथ्वी वार्ड,पटेल वार्ड, झुंकू वार्ड, तिलक वार्ड, जबाहर वार्ड की आंगनवाड़ियों में दिन मंगलवार को शासन के नियम अनुसार गुणवत्ता के साथ भोजन दिया जाना था लेकिन वहां जाकर देखा तो आंगनवाड़ियों में गुणवत्ताहीन भोजन नन्हे मुन्ने बच्चों को बांटा जा रहा था। महिला बाल विकास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ियों का ना कभी निरीक्षण किया जाता है ना ही आंगनवाड़ियों में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों की स्थिति को जाना जाता है कि नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी द्वारा क्या सुविधा दी जा रही एवं उनको दिए जाने वाले भोजन में क्या गुणवत्ता दी जा रही है।

मध्यान भोजन बांटने वाले समूह द्वारा रोजाना गुणवत्ता हीन भोजन नन्हे मुन्ने बच्चों को बाटा जा रहा है ओर उन बच्चों कि जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लेकिन प्रशासन के अधिकारी कोई सुद नहीं ले रहे और चुप्पी साधकर मोन बने हुए हैं। जानकारी से प्राप्त हुआ है की चुप्पी साधने का कारण यह भी है की समूह चलाने वाला कोई और नही भाजपा के नेता है जो कर्मचारी अधिकारी को अपनी पहुंच बताते हैं तो महिला बाल विकास के अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इनसे डरेंगे ही क्योंकि यह नेता का समूह जो है अब सरकार को निर्णय करना है कि नहीं नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ न्याय करेंगे या अन्याय करेंगे।
