मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिला के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 5 तिघरा में लाइटें लगातार खराब होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही वार्ड अंधेरे में डूब जाता है जिससे लोगों में चोरी होने का डर सता रहा है। वार्ड नंबर 5 के निवासी सन्तोष ने बताया कि बीते दिनों आसपास वार्ड में चोरियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो और भी घटनाएं हो सकती हैं। पीपीगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा ने बताया कि सभी खराब लाइट को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड में रोशनी की व्यवस्था कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द सभी खराब लाइटों को ठीक करवाना चाहिए।
