रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के दिशा निर्देशन पर दमुआ पुलिस नगर निरीक्षक मोहन मर्सकोले के परिपालन में पुलिस टीम बैनरों के छायाचित्र दिखाकर छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें जागृत करने का कार्य कर रही है। इस टीम की कमान उप निरीक्षक भोजराज डहरिया, सहायक उप निरीक्षक रामनारायण दाहिया, प्रधान महिला आरक्षक श्रीमती कमला जाटव, आरक्षक अनिल त्रिपाठी, विपिन कुमरे, प्राचार्य श्रीमती चंद्रकला सातनकर एवं शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति में छात्राओं को गुड और बेड टच, पास्को एक्ट, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा, असमानता, बाल विवाह ऐसे रूढ़िवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही। यातायात नियमों से लेकर इस जमाने के मुख्य उपकरण मोबाइल के उपयोग पर बातें कीं। बेहद आत्मीयता भरे माहौल में पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि ऐसा कोई भी काम नही करे जिससे माता पिता परिजनों को नीचा देखना पड़े। मोबाइल का उपयोग सिर्फ आप अपने शैक्षणिक स्तर को ऊँचाई देने के लिए ही करें। वहीं इसकी कई जानकारियां हमे भटका कर गलत रास्तों पर भी ले जा सकती है लिहाजा इसका उपयोग संभल कर करें जितना जरूरी हो उतना ही करें। आपके साथ कहीं कुछ गलत हो रहा हो तो पहले अपने माता पिता अपने परिजनों और शिक्षकीय स्टॉफ को बताएं। जरूरी हो तो निःसंकोच पुलिस की मदद लें। यह सभी आयोजन “मैं अभिमन्यु अभियान” के तहत किया जा रहा है जो 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सभी स्कूल कॉलेज नुक्कड़ों पर जन जागरण कर सभी तक इन संदेशों को पहुंचाने का कार्य किया जावेगा।
